असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) का ट्विटर अकाउंट रविवार को हैक हो गया. हैकर्स ने पार्टी के नाम की जगह एलन मस्क का नाम लिख दिया. इतना ही नहीं ट्विटर डीपी पर एलन मस्क की फोटो भी लगा दी. एलन मस्क दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स हैं. वे स्पेक्सएक्स और टेस्ला जैसी कंपनियों के मालिक हैं. 

AIMIM के यूपी चीफ का ट्विटर अकाउंट भी प्रतिबंधित
इसी बीच ट्विटर ने रविवार को AIMIM के यूपी चीफ का ट्विटर अकाउंट भी प्रतिबंधित कर दिया. हालांकि, इसे अस्थायी रूप से प्रतिबंधित किया गया था. बाद में इसे खोल दिया गया.