पूर्व पीएम और जेडी (एस) के वरिष्ठ नेता एचडी देवगौड़ा और उनकी पत्नी चेन्नमा की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पूर्व पीएम देवेगौड़ा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। पूर्व पीएम ने ट्वीट में लिखा, ”मेरी पत्नी चेन्नमा और मेरी कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हम दोनों ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मैं उन सभी से अनुरोध करता हूं, जो पिछले कुछ दिनों में हमारे संपर्क में आए वे लोग खुद की जांच करवा लें। मैं पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से अनुरोध करता हूं कि वे बिलकुल न घबराएं।”

https://twitter.com/ANI/status/1377152112505749514?s=19