नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जॉर्ज कुरियन ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया। वे अल्पसंख्यक मामलों और मत्स्य पालन राज्य मंत्री (MoS) के पद पर कार्यरत थे।

उनका राज्यसभा में छह साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद यह इस्तीफा सामने आया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में बताया गया कि राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह पर संविधान के अनुच्छेद 75(2) के तहत उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।