केरल ट्रेन आग मामले के मुख्य संदिग्ध आरोपी शाहरुख सैफी को शुक्रवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। चलती ट्रेन में साथी यात्रियों को आग लगाने के आरोपी शाहरुख सैफी 24 वर्ष का फिलहाल कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसे महाराष्ट्र के रत्नागिरी से हिरासत में लिए जाने के बाद, अस्पताल में भर्ती कराया गया था, क्योंकि उसे चोटें आई थीं। गुरुवार को मेडिकल जांच में आरोपी पर पीलिया का संदेह है। स्थानीय मजिस्ट्रेटे शुक्रवार सुबह अस्पताल पहुंचे और आरोपी शाहरुख सैफी को न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला किया। मजिस्ट्रेट के जाने के तुरंत बाद, मेडिकल बोर्ड की बैठक हुई और सैफी की चिकित्सा स्थिति का आकलन करने के बाद फैसला किया गया कि, उसे छुट्टी दी जा सकती है। अब गेंद पुलिस के पाले में है कि, वह तय करेगी कि उसे किस जेल में ले जाया जाए।