समाजवादी पार्टी संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव आज 82 साल के हो गए हैं। मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे बात की और स्वस्थ जीवन की कामना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह हमारे देश के सबसे वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं में से एक हैं, जो कृषि और ग्रामीण विकास को लेकर उत्साही हैं।