नई दिल्ली। मणिपुर में पिछले साल फरवरी से लागू राष्ट्रपति शासन अब समाप्त कर दिया गया है। गृह मंत्रालय ने बुधवार को इसके बारे में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि राज्य में राष्ट्रपति शासन तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।

इसी बीच, एनडीए दल के नेता वाई. खेमचंद सिंह ने राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात कर नई सरकार बनाने का दावा पेश किया है। भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष ए. शारदा देवी ने बताया कि खेमचंद के नेतृत्व में एनडीए का प्रतिनिधिमंडल राजभवन पहुंचा और राज्यपाल से इस संबंध में बातचीत की।