पुदुचेरी में 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियों ने अपने-अपने चुनावी रणनीति को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पुदुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

सूची के अनुसार, राज्य के गृह मंत्री ए. नमासिव्यम मन्नादीपेट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, राज भवन विधानसभा सीट से वी.पी. रामालिंगम को उम्मीदवार बनाया गया है।

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लिया गया फैसला
भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि उम्मीदवारों के चयन का निर्णय केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता नितिन नवीन ने की। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह सहित कई बड़े नेता शामिल हुए। पार्टी का कहना है कि आने वाले दिनों में बाकी सीटों के उम्मीदवारों की भी घोषणा की जाएगी।

भाजपा की उम्मीदवार सूची:

क्रमांकविधानसभा संख्या और नामउम्मीदवार का नाम
11 - मन्नादीपेटए. नमासिव्यम
23 - ओस्सुडू (SC)ई. थीप्पैनथन
312 - कालापेटपी.एम.एल. कल्याणसुंदरम
414 - राज भवनवी.पी. रामालिंगम
518 - मुदलियारपेटए. जॉनकुमार
620 - मनावेलीएम्बालम आर. सेल्वम
725 - तिरुनल्लारजी.एन.एस. राजशेखरन
828 - नेरावी-टीआर पट्टिनमटीकेएसएम मीनाक्षी सुंदरम
929 - माहेए. दिनेशन

भाजपा की इस सूची में अनुसूचित जाति (SC) की सीटों पर उम्मीदवारों को शामिल कर सामाजिक संतुलन बनाए रखने की कोशिश भी नजर आ रही है। पार्टी आगामी चुनाव में 9 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए पूरी तरह तैयार है और बाकी सीटों के उम्मीदवार जल्द घोषित किए जाएंगे।