संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि होगी रुचिरा कंबोज

विदेश मंत्रालय ने एलान किया है कि रुचिरा कंबोज अब संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि की जिम्मेदारी निभाएंगी। वे यूएन में भारत के मौजूदा स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति की जगह लेंगी। रुचिरा कंबोज भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) की 1987 बैच की अफसर रही हैं।

मौजूदा समय में रुचिरा भूटान में भारत की राजदूत की जिम्मेदारी निभार रही हैं। इससे पहले वे दक्षिण अफ्रीका में भारत की उच्चायुक्त और यूनेस्को में भारत की राजदूत/स्थायी प्रतिनिधि के तौर पर काम कर चुकी हैं। रुचिरा भूटान में भारत की पहली महिला राजदूत हैं।

फ्रांस से हुई थी करियर की शुरुआत
रुचिरा कंबोज के करियर की शुरुआत फ्रांस में थर्ड सेक्रेटरी के तौर पर हुई थी। इस दौरान उन्होंने फ्रेंच भाषा सीख ली और जल्द फ्रांस स्थित भारतीय दूतावास में सेकेंड सेक्रेटरी का पद संभाला। इसके बाद उन्होंने विदेश मंत्रालय में अंडर सेक्रेटरी रहते हुए पश्चिमी यूरोप डिविजन का कामकाज देखा। इसके बाद रुचिरा फर्स्ट सेक्रेटरी (इकॉनमी और कमर्शियल) बनकर मॉरीशस पहुंचीं। इसके बाद वह विदेश मंत्रालय के कई मुख्य पदों पर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here