मुंबई में CJP के प्रदर्शन के दौरान 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, सीने में दर्द के बाद बिगड़ी हालत

HIGHLIGHTS
- मृतक की पहचान ठाणे निवासी गोपालकृष्ण सुब्बैया पिल्लई के रूप में हुई।
- पिल्लई शाम करीब 4:30 बजे प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे थे।
- करीब 5 बजे उनके सीने में तेज दर्द उठा।
मुंबई। मुंबई के शिवाजी पार्क में शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक दुखद घटना सामने आई।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे धरने में शामिल होने पहुंचे 75 वर्षीय बुजुर्ग की अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान ठाणे निवासी गोपालकृष्ण सुब्बैया पिल्लई के तौर पर हुई है।
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन
'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) ने मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण में कथित गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर शिवाजी पार्क में प्रदर्शन आयोजित किया था।
तेज धूप और भीड़ के बीच उठा सीने में दर्द
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पिल्लई शाम करीब 4:30 बजे प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे थे। तेज धूप और भीड़ के बीच करीब 5 बजे उनके सीने में तेज दर्द होने लगा।
हालत बिगड़ने पर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और उनके साथियों ने उन्हें तत्काल पास के अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया गया कि बिना पुलिस अनुमति के आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों लोग जुटे थे। बुजुर्ग की मौत की घटना के बाद प्रदर्शन स्थल पर शोक का माहौल हो गया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.