दिल्ली की रामलीला में जलेगा 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला, जानें वजह

HIGHLIGHTS
- श्री केशव राम लीला समिति ने 30 फुट ऊंचे कॉकरोच के पुतले के दहन का फैसला किया है।
- पीतमपुरा में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों के साथ इसका भी दहन होगा।
- समिति ने कॉकरोच को गंदगी का प्रतीक बताते हुए स्वच्छता जागरूकता से जोड़ा है।
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की एक रामलीला में इस बार रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ 30 फुट ऊंचे कॉकरोच के पुतले का भी दहन किया जाएगा। पीतमपुरा में रामलीला का आयोजन करने वाली श्री केशव राम लीला समिति ने यह फैसला लिया है। समिति के मुताबिक, कॉकरोच का पुतला गंदगी का प्रतीक होगा।
यह पहल 'स्वच्छ भारत' और 'स्वच्छ दिल्ली' अभियानों से जुड़ी है। समिति के अध्यक्ष और भाजपा विधायक अशोक गोयल ने स्पष्ट किया कि इस फैसले के पीछे कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं है। उन्होंने कहा कि कॉकरोच के पुतले का दहन बुराई पर अच्छाई की जीत के संदेश के साथ स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए किया जाएगा।
गोयल ने यह भी बताया कि कॉकरोच को रावण की सेना में शामिल असुरों के बीच दिखाया जाएगा। यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) अपने विरोध प्रदर्शनों को लेकर चर्चा में है।
कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने इससे पहले पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन किया था। जून और जुलाई के दौरान संगठन के सदस्यों ने एक महीने से अधिक समय तक जंतर-मंतर पर धरना दिया था।
20 जुलाई को संसद तक मार्च निकालने के बाद धर्मेंद्र प्रधान को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। अब CJP मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है। संगठन का आरोप है कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में अनियमितताएं हुई हैं।
दिल्ली में इन विरोध प्रदर्शनों के दौरान कई कार्यकर्ताओं, छात्रों और पत्रकारों को हिरासत में लिया गया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.