नींद की झपकी ने ली दो जानें, मेरठ-करनाल हाईवे पर अर्टिगा कार डंपर में घुसी

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। मेरठ-करनाल हाईवे पर बुधवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन वर्षीय बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। हादसा फुगाना थाने के निकट उस समय हुआ जब तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रहे डंपर से टकरा गई। सभी यात्री नेपाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो चंडीगढ़ के रास्ते हिमाचल प्रदेश के शिमला जा रहे थे।
नींद की झपकी बनी हादसे का कारण
हादसा सुबह करीब छह बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मेरठ की दिशा से शामली की ओर जा रही अर्टिगा कार तेज रफ्तार में चल रही थी। फुगाना थाने के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर डंपर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और सवार लोग अंदर फंस गए।
सूचना पर फुगाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला गया। सभी को पहले बुढ़ाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल दस लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
दो की मौत, नौ घायल
डॉक्टरों ने कार चालक गोपाल पुत्र ओमलाल (निवासी शिमला, हिमाचल प्रदेश) को मृत घोषित कर दिया। बाद में जिला अस्पताल में उपचार के दौरान तीन वर्षीय अनमोल पुत्र विनोद की भी मौत हो गई।
बाकी नौ घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
फुगाना थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि हादसे को लेकर अभी तक कोई औपचारिक शिकायत (तहरीर) नहीं दी गई है, लेकिन मामले की जांच जारी है।
काम के सिलसिले में शिमला जा रहे थे सभी यात्री
घटना में घायल सभी लोग नेपाल के रहने वाले हैं और काम के सिलसिले में शिमला जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के समय मौसम साफ था और कोहरा नहीं था, इसलिए संभावना जताई जा रही है कि चालक को झपकी आने से हादसा हुआ।
जिला अस्पताल में भर्ती घायलों की सूची:
-
विजय उर्फ राजीव खडका (21) पुत्र बलबहादुर खडका, निवासी तुलसीपुर दांग, नेपाल
-
चन्दना (27) पत्नी बिनोद, निवासी थानारामबाग, सुखेत, नेपाल
-
रेशम (40) पुत्र पुराराम, निवासी रोलपा, नेपाल
-
पुनाराम (40) पुत्र तेगबहादुर, निवासी दांगी, नेपाल
-
सन्तराय (35) पुत्र कृष्ण, निवासी गढ़वा, दाग, नेपाल
-
प्रवीण (16) पुत्र प्रभु नारायण चौधरी, निवासी गढ़वा, दाग, नेपाल
-
नेत्रमड़ी (45) पुत्र सीताधर, निवासी सीतापुर, दाग, नेपाल
-
पुष्पा (25) पत्नी रमेश, निवासी तुलसीपुर, सल्यान, नेपाल
-
अमृता (40) पत्नी नेत्रमड़ी, निवासी सीतापुर, दाग, नेपाल
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.