अलवर में सादगी भरा विवाह, दो आईएएस अफसर बने जीवनसाथी

अलवर। बुधवार को अलवर में एक अनूठी शादी हुई, जिसने भव्य आयोजन की परंपरा को एक नए अंदाज में पेश किया। बरेली की आईएएस अदिति और मसूरी के आईएएस माधव भारद्वाज ने अलवर के जिला कलक्टर के समक्ष अपने विवाह को पंजीकृत कराया और सादगी के साथ जीवनसाथी बनने का फैसला किया।
अदिति के पिता दिनेश वार्ष्णेय ने बताया कि दोनों की मुलाकात सिविल सेवा प्रशिक्षण के दौरान हुई थी। समान विचार और समझदारी ने दोस्ती को विश्वास और फिर रिश्ते में बदल दिया। दोनों का लक्ष्य प्रशासनिक सेवा में रहते हुए सरल जीवन जीना है, इसलिए शादी भी इसी भावना के अनुरूप की गई।
शादी में न तो आलीशान जगह का इंतजाम किया गया, न भारी गहनों या बड़ी मेहमान संख्या का। समारोह में केवल कुछ वरिष्ठ अधिकारी और परिवारजन उपस्थित थे। अदिति के पिता का कहना है कि इस तरह का विवाह नई पीढ़ी के अफसरों के लिए सादगी का संदेश देगा।
अदिति ने यूपीएससी 2023 में पहले प्रयास में 57वीं रैंक हासिल की थी। वह दिल्ली विश्वविद्यालय के जीसस एंड मैरी कॉलेज की स्नातक हैं और वर्तमान में गुजरात कैडर में जामनगर की प्रांत अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं।
माधव भारद्वाज मसूरी के निवासी हैं। उन्होंने 2023 में 536वीं रैंक प्राप्त कर सिविल सेवा में प्रवेश किया। एनआईटी प्रयागराज और आईआईएम अहमदाबाद से पढ़ाई करने के बाद वे कॉरपोरेट क्षेत्र में काम कर चुके हैं। वर्तमान में वह अलवर में एसडीएम के पद पर तैनात हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.