सुनाम में आप को झटका: लोंगोवाल कौंसिल अध्यक्ष बराड़ शिअद में शामिल

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के गढ़ सुनाम में पार्टी को बड़ा झटका लगा है। नगर कौंसिल लोंगोवाल की अध्यक्ष परमिंदर कौर बराड़ अपने पति कमल सिंह बराड़ और कई समर्थकों के साथ शिरोमणि अकाली दल (शिअद) में शामिल हो गई हैं। रविवार को लोंगोवाल पहुंचे शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बराड़ परिवार को सिरोपा भेंट कर औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल किया। इस राजनीतिक फेरबदल को हलका प्रभारी विन्नरजीत सिंह गोल्डी की रणनीतिक जीत माना जा रहा है।
सत्ता के गढ़ में सेंध
इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नींव कमजोर हो चुकी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “पार्टी के पतन का सबसे बड़ा प्रमाण यही है कि अपने ही गढ़ में उसके संस्थापक सदस्य और पदाधिकारी साथ छोड़ रहे हैं। पंजाब की जनता अब इस सरकार के खोखले वादों से ऊब चुकी है।”
हलका प्रभारी गोल्डी की भूमिका अहम
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस घटनाक्रम में अकाली दल के हलका प्रभारी विन्नरजीत सिंह गोल्डी की भूमिका निर्णायक रही। चुनाव से ठीक पहले लोंगोवाल की अध्यक्ष का शिअद में शामिल होना क्षेत्र के राजनीतिक समीकरण बदल सकता है। अकाली दल में शामिल होने के बाद परमिंदर कौर बराड़ और कमल सिंह बराड़ ने कहा कि वे आप की नीतियों और कार्यप्रणाली से असंतुष्ट थे और शिरोमणि अकाली दल ही पंजाब के हितों की रक्षा करने वाली प्रमुख पार्टी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.