परविंदर झोटे को इंसाफ दिलाने की मांग, 15 अक्टूबर को पंजाब बंद का एलान

HIGHLIGHTS
- 15 अक्टूबर को पंजाब बंद के दौरान मोगा में कई जगहों पर धरने दिए जाएंगे।
- एक्शन कमेटी ने पोस्टमार्टम पीजीआई के डॉक्टरों से कराने की मांग की।
- हत्या के मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग भी उठाई गई।
मोगा। परविंदर झोटा को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर 15 अक्टूबर को पंजाब बंद का एलान किया गया है। इस दौरान मोगा शहर के मुख्य चौक सहित जिले की अलग-अलग तहसीलों के प्रमुख चौकों पर सड़कें बंद कर जाम लगाने और धरना देने की घोषणा की गई है।
ये धरने शाम तक जारी रहेंगे। परमिंदर झोटे को इंसाफ दिलाने के लिए गठित एक्शन कमेटी ने विभिन्न इंसाफ संघर्ष संगठनों, धार्मिक संस्थाओं और आम लोगों से पंजाब बंद में शामिल होने की अपील की है।
एक्शन कमेटी के सदस्य और नौजवान भारत सभा के प्रदेश संयुक्त सचिव करमजीत मानूके ने बताया कि पिछले दिनों मानसा में नशीली गोलियां बेचने वाले मेडिकल स्टोर के मालिक अश्वनी ने कथित तौर पर परमिंदर झोटे की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में इंसाफ की मांग को लेकर एक्शन कमेटी बनाई गई है और उसकी अगुआई में मानसा में पक्का मोर्चा शुरू किया गया है।
करमजीत मानूके ने आरोप लगाया कि पंजाब में नशा तस्करी के लिए पुलिस और सरकार जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस, राजनेताओं और नशा तस्करों के कथित गठजोड़ के चलते प्रदेश में नशे का कारोबार बढ़ रहा है। उन्होंने इस मामले में जवाबदेही तय करने और पंजाब के मुख्यमंत्री व डीजीपी के इस्तीफे की मांग की।
एक्शन कमेटी ने रखीं ये प्रमुख मांगें
एक्शन कमेटी ने मांग की है कि परविंदर झोटे के शव का पोस्टमार्टम पीजीआई के डॉक्टरों से कराया जाए और हत्या के मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जाए। इसके अलावा पंजाब में मेडिकल नशे, प्रेगाबालिन (प्रेगा) और चिट्टे को पूरी तरह खत्म करने की मांग भी उठाई गई है।
मोगा में इन जगहों पर होगा जाम और धरना
करमजीत मानूके के मुताबिक, पंजाब बंद के दौरान मोगा के मुख्य चौक, बाघापुराना चौक, बधनी रोड, अजितवाल रोड, धर्मकोट चौक और समालसर में सड़कें बंद कर धरने दिए जाएंगे।
उन्होंने मोगा से जुड़े इंसाफ संघर्ष संगठनों, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं और आम लोगों से 15 अक्टूबर के पंजाब बंद में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग बंद में हिस्सा लेकर परमिंदर झोटे को इंसाफ दिलाने की मांग को मजबूती से उठाएं।
अकाली दल ने भी किया पंजाब बंद का समर्थन
शिरोमणि अकाली दल ने भी पंजाब बंद के आह्वान का समर्थन किया है। इस संबंध में हुई बैठक में पार्टी के जालंधर जिला अध्यक्ष इकबाल सिंह ने बताया कि इस घटनाक्रम के विरोध में वीरवार, 15 अक्टूबर को सुबह 10 बजे गुरु नानक मिशन चौक पर धरना दिया जाएगा।
इस दौरान पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति के खिलाफ रोष प्रदर्शन करेंगे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.