अखिलेश यादव ने कटी पतंग में देखा चीनी मांझा, वीडियो कर दिया शेयर

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को अपने X अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा, "ये जो कटी पतंग पीछे के घर से आकर गिरी है, उसमें तो चीनी मांझा लगा दिख रहा है।" इस बीच, उत्तर प्रदेश सरकार ने खतरनाक चाइनीज मांझे के उत्पादन, बिक्री और उपयोग पर सख्त रुख अपनाया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया है कि अगर प्रदेश में किसी व्यक्ति की मौत चीनी मांझे के कारण होती है, तो इसे सामान्य दुर्घटना नहीं बल्कि हत्या के रूप में देखा जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की जिम्मेदारी सीधे पुलिस और प्रशासन की होगी और लापरवाही पाए जाने पर अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सरकार ने पूरे राज्य में चीनी मांझे से जुड़े नेटवर्क को समाप्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि थोक विक्रेता, गोदाम, परिवहन माध्यम और ऑनलाइन सप्लायर्स की पूरी जांच की जाए। उनका कहना है कि प्रदेश में कहीं भी चीनी मांझे का उत्पादन, भंडारण या बिक्री बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
योगी आदित्यनाथ ने कहा, "चीनी मांझे से होने वाली मौतें सामान्य हादसे नहीं हैं, बल्कि गंभीर अपराध हैं। इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।"
इस कदम से यूपी सरकार ने यह संदेश स्पष्ट कर दिया है कि राज्य में सुरक्षा की जिम्मेदारी पूरी तरह से प्रशासन और पुलिस की होगी और चीनी मांझे के कारण किसी भी तरह की अनहोनी पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।


























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.