चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

HIGHLIGHTS
- वीरवार रात सेक्टर-22 में हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
- ऑटो में सवार तीन युवकों को निशाना बनाकर कई राउंड फायरिंग की गई।
- हमले में घायल दो युवकों में से एक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
चंडीगढ़। सेक्टर-22 में वीरवार रात सनातन धर्म मंदिर के सामने बाइक सवार तीन हमलावरों ने ऑटो में सवार तीन युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में दो युवक घायल हो गए। इनमें से एक युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत होने की सूचना है, जबकि दूसरे का इलाज जारी है। वारदात के बाद तीनों हमलावर बाइक से मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही सेक्टर-17 थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंच गईं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, फायरिंग की घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। मृतक और घायल युवक सेक्टर-24 के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। हमलावरों की पहचान करने के साथ ही गोलीबारी के कारण और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाया जा रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.
























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.