तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई ने छोड़ी पार्टी, इस्तीफा मंजूर

तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी नेतृत्व की ओर से उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। इस कदम के बाद उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चाओं ने फिर जोर पकड़ लिया है।
सूत्रों के मुताबिक, अन्नामलाई आज दोपहर 12 बजे सोशल मीडिया के जरिए अपने समर्थकों और जनता से संवाद करेंगे, जिसमें वह आगे की रणनीति को लेकर संकेत दे सकते हैं।
पूर्व आईपीएस से भाजपा नेता तक का सफर
पूर्व आईपीएस अधिकारी के. अन्नामलाई, जिन्हें उनके समर्थक “सिंघम” के नाम से जानते हैं, ने वर्ष 2020 में भाजपा जॉइन की थी। पार्टी में तेजी से उभरते हुए उन्हें एक साल बाद ही तमिलनाडु भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया था।
हाल के दिनों में उनकी दिल्ली यात्रा और शीर्ष भाजपा नेताओं से मुलाकात के बाद उनके अगले कदम को लेकर राजनीतिक हलकों में अटकलें तेज हो गई थीं।
अमित शाह से मुलाकात के बाद बढ़ी चर्चाएं
2 जून को अन्नामलाई ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके बाद तमिलनाडु के कई शहरों में उनके समर्थकों ने पोस्टर लगाए, जिनमें उन्हें “मजबूत और निर्णायक नेता” बताया गया। कुछ जगहों पर उनके नेतृत्व में नए राजनीतिक विकल्प की मांग भी देखने को मिली।
आगे की रणनीति पर सबकी नजर
अन्नामलाई ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर संकेत दिया था कि वह शुक्रवार को अपने विचार सार्वजनिक करेंगे। माना जा रहा है कि वह इस दौरान अपने इस्तीफे, दिल्ली यात्रा और भविष्य की राजनीतिक दिशा पर स्थिति साफ कर सकते हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.