हरियाणा
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के बीच अनिल विज और कर्मचारी नेताओं की बैठक शुरू

HIGHLIGHTS
- बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के बीच सरकार के साथ वार्ता शुरू।
- बैठक में बिजली विभाग और सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शामिल।
- गुरुग्राम और नूंह में बिजली वितरण के फैसले पर चर्चा की संभावना।
पंचकूला। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के बीच ऊर्जा मंत्री अनिल विज और बिजली कर्मचारी नेताओं के बीच बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में बिजली विभाग के साथ-साथ सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं।
बैठक के दौरान गुरुग्राम और नूंह में बिजली वितरण का जिम्मा निजी कंपनी को सौंपने के फैसले पर चर्चा होने की संभावना है।
अनिल विज के साथ बैठक पर टिकी नजरें
बिजली कर्मचारी इस फैसले को वापस लेने की मांग को लेकर बीते रोज से हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों का विरोध बिजली वितरण व्यवस्था के निजीकरण को लेकर है।
ऐसे में ऊर्जा मंत्री अनिल विज और कर्मचारी नेताओं के बीच हो रही इस बैठक पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। बैठक में क्या समाधान निकलता है, इससे हड़ताल को लेकर आगे की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.