'बंग विभूषण' अवॉर्ड छिनने के बाद अनंत महाराज ने मांगी माफी, नेताजी पर बयान को लेकर जताया खेद

HIGHLIGHTS
- अनंत महाराज ने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो जारी कर अपने बयान पर खेद जताया।
- उन्होंने नेताजी सुभाषचंद्र बोस के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
- अनंत महाराज ने कहा कि किसी को मानसिक आघात पहुंचा हो तो वह हृदय से दुखी हैं।
कोलकाता। नेताजी सुभाषचंद्र बोस को लेकर कथित अपमानजनक टिप्पणियों के मामले में भाजपा के राज्यसभा सदस्य और कूचबिहार के राजवंशी नेता नागेंद्र नाथ राय उर्फ अनंत महाराज ने माफी मांग ली है।
राज्य सरकार द्वारा गुरुवार को उनका बंग विभूषण सम्मान वापस लिए जाने के बाद देर रात अनंत महाराज ने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो जारी कर अपने बयान पर खेद जताया।
वीडियो संदेश में अनंत महाराज ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि बोस के संबंध में उनके अनिच्छित बयानों से यदि किसी को मानसिक रूप से आघात पहुंचा हो तो वह इसके लिए हृदय से दुखी हैं।
नेताजी को लेकर दिया था विवादित बयान
हाल के दिनों में नेताजी सुभाषचंद्र बोस को लेकर दिए गए उनके बयानों पर पश्चिम बंगाल में तीखी प्रतिक्रिया सामने आई थी। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को नेताजी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक बातें और प्रचार बंद करने को लेकर कड़ी चेतावनी दी थी।
पुलिस ने की कार्रवाई
मुख्यमंत्री की चेतावनी के बाद नेताजी से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किए जाने के मामले में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने एक आरोपित के इंटरनेट मीडिया अकाउंट से 100 से अधिक पोस्ट भी हटाए।
सरकार ने वापस लिया अवार्ड
गुरुवार को राज्य सरकार ने अनंत महाराज से बंग विभूषण सम्मान वापस ले लिया था। इसके बाद देर रात उनका माफी मांगते हुए वीडियो सामने आया। अनंत महाराज को पूर्ववर्ती ममता बनर्जी सरकार ने इसी साल फरवरी में बंग विभूषण सम्मान दिया था।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.