नोएडा-ग्रेनो में बदला मौसम, तेज बारिश से गर्मी और उमस से मिली राहत
By Hitesh — August 14, 2026

HIGHLIGHTS
- दोपहर करीब 12:30 बजे मौसम ने अचानक करवट ली।
- करीब एक घंटे तक लगातार झमाझम बारिश हुई।
- बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
Author: — Dainik Dehat
शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मौसम अचानक बदल गया। आसमान में काले घने बादल छाने के कुछ ही देर बाद तेज बारिश शुरू हो गई। पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी और उमस के बीच हुई बारिश से लोगों को राहत मिली। दिल्ली में भी बारिश का मौसम बना हुआ है और आसमान में काले बादल छाए हुए हैं।
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में तेज बारिश
सुबह से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर होते-होते मौसम ने करवट ले ली। करीब एक घंटे तक लगातार झमाझम बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
ग्रेटर नोएडा में बारिश से जलभराव
मौसम विभाग ने शुक्रवार को नोएडा में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारों की संभावना जताई थी। ग्रेटर नोएडा में भी गरज के साथ हुई तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। हालांकि, बारिश के बाद कई जगह जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और मूसलाधार बारिश हुई। लंबे समय से गर्मी से परेशान लोग इस बारिश का इंतजार कर रहे थे।
गर्मी से दिल्ली-एनसीआर को राहत
लंबे समय से जारी भीषण गर्मी और चिपचिपी उमस से शहरवासी परेशान थे। बारिश के बाद वातावरण में ठंडक महसूस हुई और मौसम सुहाना हो गया। तापमान में गिरावट से लोगों ने राहत की सांस ली।
उमस से परेशान थे लोग
नोएडा और यमुना सिटी में बीते गुरुवार को दिनभर चिपचिपी गर्मी रही। दो दिन पहले हुई झमाझम बारिश के बाद लोगों को तापमान में गिरावट और गर्मी से राहत की उम्मीद थी, लेकिन उमस बनी रही।
नोएडा में बारिश का अलर्ट
बृहस्पतिवार को नोएडा का अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नोएडा में आर्द्रता 83 प्रतिशत और यमुना सिटी में 80 प्रतिशत रही। पूर्वानुमान के अनुसार, नोएडा में आज हल्की बारिश और कल तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.