चमोली टनल हादसा: 7 मजदूरों की मौत, 3 लापता; CM धामी मौके पर पहुंचे

HIGHLIGHTS
- हादसे के समय सुरंग में 28 श्रमिक काम कर रहे थे।
- सात श्रमिकों के शव बरामद किए जा चुके हैं।
- सुरंग में फंसे तीन श्रमिकों की तलाश अभी जारी है।
उत्तराखंड के चमोली जिले में अलकनंदा नदी पर निर्माणाधीन विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की सुरंग में गुरुवार शाम भारी भूस्खलन होने से हादसा हो गया। हादसे के बाद अब तक सात शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि तीन लोग अभी भी सुरंग के अंदर लापता हैं। घटना के दूसरे दिन शुक्रवार तड़के राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।
मौके पर जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी और सेना समेत अन्य टीमें राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं।
टनल के अंदर पहुंचे सीएम धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को पीपलकोटी पहुंचे और घटना का जायजा लेने के लिए सुरंग के अंदर गए। उन्होंने टीएचडीसी के अधिकारियों से सुरंग हादसे के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री जिला अस्पताल में घायलों से मुलाकात करेंगे और राहत-बचाव अभियान की समीक्षा भी करेंगे।
सुरंग में काम कर रहे थे 28 श्रमिक
जानकारी के अनुसार, सुरंग में ग्रेविटी पर पैकिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान अंदर जोरदार धमाका हुआ और पानी के साथ भारी मलबा सुरंग में भरने लगा। यह घटना गुरुवार शाम करीब पौन सात बजे हुई।
घटना के समय सुरंग के अंदर 28 श्रमिक काम कर रहे थे। इनमें ज्यादातर श्रमिक बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। हादसे के दौरान छह श्रमिक राहत-बचाव कार्य में जुट गए थे।
अब तक सात लोगों के शव बाहर निकाले जा चुके हैं, जबकि तीन लोग अभी भी लापता हैं। वहीं, 12 अन्य श्रमिक घायल हुए हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.