बरेली से जेवर एयरपोर्ट के लिए उड़ान 1 जुलाई से होगी शुरू, इंडिगो ने जारी किया शेड्यूल

बरेली से नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हवाई सेवा जल्द शुरू होने जा रही है। इंडिगो एयरलाइंस ने इसका पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसके तहत 1 जुलाई से फ्लाइट संचालन शुरू होगा।
सप्ताह में चार दिन चलेगी उड़ान
जानकारी के अनुसार यह फ्लाइट सप्ताह में चार दिन संचालित होगी। नोएडा से उड़ान भरकर विमान सुबह 11:20 बजे बरेली एयरपोर्ट पहुंचेगा और वापसी उड़ान दोपहर 1:00 बजे होगी। इस रूट पर इंडिगो का 78 सीटर ATR-72 विमान सेवा देगा।
फ्लाइट का संचालन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को किया जाएगा।
लंबे समय से चल रही थी तैयारी
जेवर एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद से ही बरेली एयरपोर्ट प्रशासन नोएडा और दिल्ली के लिए कनेक्टिविटी बढ़ाने की तैयारी में जुटा था। इंडिगो एयरलाइंस ने इस रूट पर सर्वे कर प्रस्ताव डीजीसीए को भेजा था, जिसके बाद अब नोएडा के लिए उड़ान को मंजूरी मिल गई है।
दिल्ली कनेक्टिविटी भी आसान होगी
एयरलाइन के अनुसार, नोएडा से यात्रियों को आगे दिल्ली तक पहुंचना भी आसान होगा। मेट्रो और टैक्सी सेवाओं के जरिए लोग कम समय में नई दिल्ली पहुंच सकेंगे। माना जा रहा है कि इस रूट से खासकर व्यापारियों और कारोबारियों को बड़ा फायदा मिलेगा, जो अक्सर बरेली से नोएडा और दिल्ली की यात्रा करते हैं।
यात्री मांग और ट्रैफिक अनुमान
सर्वे के दौरान इस रूट पर लगभग 70 प्रतिशत तक एयर ट्रैफिक की संभावना जताई गई है, जो इसे सफल रूट बना सकता है।
पहले भी बंद हो चुकी हैं कुछ सेवाएं
बरेली से पहले दिल्ली के लिए रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत उड़ान शुरू की गई थी, लेकिन बाद में इसे बंद कर दिया गया। इसी तरह जयपुर की हवाई सेवा भी कुछ समय पहले बंद हो चुकी है। अब नए रूट के साथ एयर कनेक्टिविटी फिर से मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.