बुलंदशहर में रोटी पर थूकने का वीडियो वायरल, होटल कर्मचारी गिरफ्तार

HIGHLIGHTS
- मामला ककोड़ के सिकंदराबाद रोड स्थित 'अल हरम चिकन पॉइंट' का है।
- पुलिस ने आरोपी की पहचान जहांगीराबाद निवासी फिरोज के रूप में की।
- जांच के लिए होटल का डीवीआर कब्जे में लिया गया।
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के ककोड़ कस्बे में एक होटल पर रोटी पर थूककर उसे तंदूर में डालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
'अल हरम चिकन पॉइंट' का वीडियो वायरल
उप निरीक्षक (एसआई) सतेंद्र कुमार की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था। इसमें एक युवक होटल में रोटियों पर थूककर उन्हें तंदूर में डालता दिखाई दे रहा था।
वीडियो की जांच के दौरान पता चला कि यह घटना ककोड़ कस्बे के सिकंदराबाद रोड स्थित जफर भाई मार्केट में संचालित 'अल हरम चिकन पॉइंट' की है।
वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान फिरोज के रूप में की। वह बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद कस्बे के मोहल्ला बाजार खाम का निवासी है।
पूछताछ में गलती स्वीकारने की बात
पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो दिखाकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार की। उसने माफी मांगते हुए भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा नहीं करने की बात कही।
मामले की जांच के लिए पुलिस ने होटल का डीवीआर भी अपने कब्जे में ले लिया है।
आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा
थाना प्रभारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एसआई सतेंद्र कुमार की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.