मुजफ्फरनगर में बाइक चोरी का 12 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

HIGHLIGHTS
- शादाब की शिकायत पर चरथावल पुलिस ने 12 घंटे में चोरी की बाइक बरामद की।
- दधेडू पुल बाईपास के पास मोनिश और समीर उर्फ ओसामा गिरफ्तार।
- आरोपियों के पास से दो तमंचे और दो जिंदा कारतूस मिले।
मुजफ्फरनगर। चरथावल पुलिस ने बाइक चोरी के एक मामले का 12 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, दो तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में एक हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है।
जानकारी के अनुसार, दधेडू कलां निवासी शादाब पुत्र शेरअली ने 24 अक्टूबर को अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत चरथावल थाने में दर्ज कराई थी। बाइक का नंबर यूपी-12-एएस-8905 बताया गया है।
पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दधेडू पुल बाईपास के पास कार्रवाई करते हुए खालापार निवासी मोनिश और समीर उर्फ ओसामा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने बाइक चोरी कर उसे बेचने की बात कबूल की।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार समीर उर्फ ओसामा हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं। वहीं, मोनिश के खिलाफ भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया है। दोनों को अदालत में पेश किया जा रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.