बठिंडा: कार सवार बदमाशों ने बस में घुसकर इंस्पेक्टर के भाई को पीटा, वीडियो आया सामने

HIGHLIGHTS
- कोर्ट में पेशी के बाद कुलदीप सिंह बस से घर लौट रहे थे।
- आरोपियों ने कार से बस के आगे गाड़ी लगाकर उसे रुकवाया।
- डंडे लेकर बस में घुसे बदमाशों ने कुलदीप सिंह से मारपीट की।
बठिंडा जिले के थाना नाथाना क्षेत्र में कार सवार बदमाशों ने बस के आगे अपनी गाड़ी लगाकर उसे रुकवा लिया। इसके बाद आरोपी बस के अंदर घुसे और काउंटर इंटेलिजेंस इंस्पेक्टर के सगे भाई के साथ जमकर मारपीट की। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
घायल कुलदीप सिंह को इलाज के लिए सिविल अस्पताल नाथाना में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। काउंटर इंटेलिजेंस इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने बताया कि उनके भाई कुलदीप सिंह का रिश्तेदारों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।
उन्होंने बताया कि कोर्ट में पेशी के बाद उनका भाई बस से घर लौट रहा था। इसी दौरान थाना नाथाना क्षेत्र में कार सवार बदमाशों ने बस के आगे गाड़ी लगाकर उसे रोक लिया। आरोपी डंडे लेकर बस में घुस गए और कुलदीप सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। भरी बस में हुई मारपीट में कुलदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डीएसपी भूच्चो प्रितपाल सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित का बयान दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.