एशियाई खेलों में नीली जर्सी में खेलेगी भारतीय हॉकी टीम, दिलीप टिर्की ने किया ऐलान

HIGHLIGHTS
- आईओए ने टीम किट के रंगों के लिए हॉकी इंडिया को विकल्प दिए थे
- नीले रंग को भारतीय टीम की जर्सी के लिए पहली पसंद चुना गया
- ऑरेंज रंग को दूसरे विकल्प के तौर पर रखा गया है
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने मंगलवार को बताया कि जापान के आइची-नागोया में होने वाले आगामी एशियाई खेलों में भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीमें नीली जर्सी में मैदान पर उतरेंगी। उन्होंने कहा कि भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की ओर से टीम किट के रंगों के लिए विकल्प दिए गए थे, जिसके बाद हॉकी इंडिया ने भारतीय टीम की जर्सी के लिए नीले रंग को पहली पसंद के तौर पर चुना।
एशियाई खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए आयोजित विदाई समारोह के दौरान टिर्की ने कहा कि आईओए ने टीम किट के लिए रंगों के कई विकल्प दिए थे। हॉकी इंडिया ने भारतीय टीम की जर्सी के लिए नीले रंग को पहला और ऑरेंज को दूसरा विकल्प चुना है। उन्होंने कहा कि विश्व कप से पहले भी उन्होंने स्पष्ट किया था कि टीम की जर्सी का नारंगी रंग स्थायी नहीं है और आगे इसमें बदलाव किया जा सकता है। अब एशियाई खेलों के लिए नीला रंग वापस आ गया है और टीम इसी जर्सी में खेलेगी।
विश्व कप में जर्सी के रंग को लेकर विवाद
हाल ही में नीदरलैंड और बेल्जियम में आयोजित विश्व कप से पहले भारतीय हॉकी टीम की पारंपरिक नीली जर्सी का रंग बदलकर ऑरेंज किए जाने को लेकर विवाद हुआ था। उस समय दिलीप टिर्की ने इस प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा था कि उनकी और कार्यकारी बोर्ड की जानकारी के बिना जर्सी का रंग बदलने का फैसला किया गया था।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.