शिक्षा
UPSSSC जूनियर असिस्टेंट भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 5329 अभ्यर्थियों का चयन

HIGHLIGHTS
- चयनित अभ्यर्थियों की सूची और कटऑफ आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
- दिव्यांगजन श्रेणी की उपश्रेणी के 10 पदों पर अभ्यर्थी नहीं मिले।
- इन 10 पदों को अग्रनीत किया गया है।
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सम्मिलित कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक और सहायक स्तर तृतीय के 5339 पदों पर चल रही भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। इसके तहत 5339 पदों के सापेक्ष 5329 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। आयोग ने चयनित अभ्यर्थियों की सूची और कटऑफ अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।
आयोग के सचिव हरिकेश चौरसिया ने बताया कि दिव्यांगजन श्रेणी की उपश्रेणी के 10 पदों के सापेक्ष अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने के कारण इन पदों को अग्रनीत किया गया है।
उन्होंने बताया कि चयन परिणाम में 376 अभ्यर्थियों को औपबंधिक रूप से शामिल किया गया है। इनका अंतिम चयन आयोग के अधीन होगा। विभिन्न पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों के पद-विभाग आवंटन की जानकारी अलग से जारी की जाएगी।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.