AAP की नई राष्ट्रीय टीम तैयार, केजरीवाल फिर बने संयोजक

HIGHLIGHTS
- पंकज गुप्ता को राष्ट्रीय सचिव पद पर फिर से जिम्मेदारी दी गई।
- एनडी गुप्ता को कोषाध्यक्ष के पद पर पुन: नियुक्त किया गया।
- AAP ने 23 सदस्यों वाली नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया।
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) की नई राष्ट्रीय परिषद की बैठक बुधवार को हुई। इसमें देशभर से 330 सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और आगे की रणनीति को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में अरविंद केजरीवाल को सर्वसम्मति से एक बार फिर आम आदमी पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक चुना गया। इसके अलावा पार्टी ने प्रशासनिक जिम्मेदारियों को जारी रखते हुए पंकज गुप्ता को राष्ट्रीय सचिव और एनडी गुप्ता को कोषाध्यक्ष (ट्रेजरार) के पद पर फिर से नियुक्त किया।
पार्टी के कामकाज और फैसलों को प्रभावी तरीके से संचालित करने के लिए 23 सदस्यों वाली नई नेशनल एग्जिक्युटिव (राष्ट्रीय कार्यकारिणी) का भी गठन किया गया है। इसके बाद विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अरविंद केजरीवाल को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.