यूपी में 2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार: नितिन नबीन

HIGHLIGHTS
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश आज तेज़ी से विकास के नए मुकाम हासिल कर रहा है।
- उन्होंने यमुना एक्सप्रेसवे से दिल्ली से मथुरा आते समय का अनुभव साझा करते हुए कहा कि रास्ते में ऐसा लगा मानो किसी आधुनिक विदेशी शहर में प्रवेश कर रहे हों।
- उन्होंने मांट की धरती से यह संदेश दिया कि वर्ष 2027 में प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी।
- नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “विकसित भारत 2047” के संकल्प को पूरा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेद…
मथुरा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश आज तेज़ी से विकास के नए मुकाम हासिल कर रहा है। उन्होंने यमुना एक्सप्रेसवे से दिल्ली से मथुरा आते समय का अनुभव साझा करते हुए कहा कि रास्ते में ऐसा लगा मानो किसी आधुनिक विदेशी शहर में प्रवेश कर रहे हों।
उन्होंने मांट की धरती से यह संदेश दिया कि वर्ष 2027 में प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “विकसित भारत 2047” के संकल्प को पूरा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं से गरीब, किसान, मजदूर और युवा वर्ग को सीधा लाभ मिल रहा है। मजदूरों को जीरामजी योजना के तहत 125 दिन का रोजगार उपलब्ध कराकर उनके आत्मसम्मान को मजबूती दी गई है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का यह पहला मथुरा दौरा था। यमुना एक्सप्रेसवे के बाज़ना कट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद वह वृंदावन स्थित अक्षयपात्र परिसर पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के बाद सभी नेता ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन करेंगे। इसके उपरांत मांट विधायक राजेश चौधरी के वेस्ट प्रताप नगर, मथुरा स्थित आवास पर पहुंचकर उनकी दिवंगत माता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.