सीएम योगी ने जापान में हाई-स्पीड मैग्लेव ट्रेन का किया अनुभव

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में निवेश और आधुनिक परिवहन के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए जापान दौरे पर गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को टोक्यो में हाई-स्पीड मैग्लेव ट्रेन का रोमांचक अनुभव किया।
सीएम योगी ने चुंबकीय लेविटेशन तकनीक से संचालित इस ट्रेन में करीब 100 किलोमीटर की यात्रा की। मैग्लेव ट्रेन हवा में तैरते हुए पारंपरिक रेल पटरियों की बजाय चुंबकीय क्षेत्र की मदद से 600 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की गति से चलती है, जिससे यात्रा का समय बेहद कम हो जाता है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने टोक्यो-नागोया कॉरिडोर का भी निरीक्षण किया, जिसे 2027 तक परिचालन में लाने की योजना है। इस यात्रा का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में भविष्य के परिवहन नेटवर्क को और अधिक आधुनिक और तेज बनाने के लिए नई तकनीकों को समझना बताया गया है।#WATCH उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यामानाशी में मैग्लेव ट्रेन की सवारी की। pic.twitter.com/O45kZG3tdY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 26, 2026
विशेषज्ञों के अनुसार, सीएम की यह अनुभव यात्रा राज्य में स्मार्ट और फास्ट ट्रांसपोर्ट सिस्टम की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.