सीएम योगी ने 50 क्यूआरटी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोकभवन सभागार में 50 नए क्यूआरटी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था और सुरक्षा को पहले से कहीं अधिक प्रभावी बनाया गया है, जिससे प्रदेश अब “सेफ यूपी” के रूप में पहचाना जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने होंडा इंडिया फाउंडेशन द्वारा पुलिस को दिए गए दोपहिया क्यूआरटी वाहनों की सराहना की और बताया कि यह पहल पुलिस की गति और आपातकालीन रिस्पॉन्स क्षमता बढ़ाने में मदद करेगी।
मॉडल पुलिसिंग के तीन स्तंभ: इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी और मोबिलिटी
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में पुलिस का ढांचा पूरी तरह बदल गया है। उस समय पीआरवी वाहन केवल 9,500 थे, जो अब 15,500 से अधिक हो चुके हैं। वहीं, टू-व्हीलर वाहन 3,000 से बढ़कर 9,200 हो गए हैं।
उन्होंने बताया कि आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई पुलिस पर लोगों का भरोसा बढ़ाती है। यही भरोसा प्रदेश में कानून व्यवस्था के बदलाव और “ट्रस्ट-ट्रांसफॉर्मेशन” का आधार बना।
पुलिस प्रशिक्षण और भर्ती में सुधार
2017 में पुलिस प्रशिक्षण क्षमता केवल 3,000 थी। वर्तमान में इसे बढ़ाकर प्रदेश के अपने प्रशिक्षण केंद्रों में 60,244 पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। अन्य राज्यों और सैन्य प्रशिक्षण केंद्रों के सहयोग से प्रशिक्षण क्षमता 30,000 से अधिक तक बढ़ाई गई।
फॉरेंसिक और आपदा प्रबंधन
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में अब कुल 12 फॉरेंसिक लैब हैं, हर जिले में दो-दो मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट तैनात की गई हैं। इसके अलावा स्टेट फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट स्थापित किया गया है, जो पुलिसकर्मियों और युवाओं को फॉरेंसिक विज्ञान में प्रशिक्षित करता है।
प्रदेश में स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (SSF) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) सक्रिय हैं। पहली बार पीएसी में महिला बटालियन भी गठित की गई है और तीन नई महिला बटालियनों का गठन प्रक्रिया में है।
प्रदेश में सुरक्षा, विकास और निवेश का नया युग
मुख्यमंत्री ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी और मोबिलिटी के मिश्रण ने उत्तर प्रदेश पुलिस को हर बड़ी चुनौती का सामना करने में सक्षम बनाया है। राज्य की जीरो टॉलरेंस और जीरो करप्शन नीति, सुरक्षित बेटियां और व्यापारी वातावरण निवेशकों को आकर्षित कर रहे हैं।
आज उत्तर प्रदेश में 2,19,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात हैं, जो प्रदेश में सुरक्षा के स्तर और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
इस अवसर पर मुख्य सचिव एसपी गोयल, अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद, डीजीपी राजीव कृष्ण, ADG लॉ एंड आर्डर अमिताभ यश और होंडा इंडिया फाउंडेशन के वीपी पीयूष मित्तल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.