आगरा में सीएम योगी करेंगे शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का करेंगे शुभारंभ, लाखों शिक्षकों को लाभ

HIGHLIGHTS
- सीएम योगी 26 जुलाई को आगरा में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शुरू करेंगे।
- शिक्षकों को 1.50 करोड़ रुपये तक दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा।
- 28 लाख से अधिक शिक्षक और परिवारों को कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 जुलाई को आगरा में उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों को दोहरी सौगात देंगे। इस दौरान वे एक ओर मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना के तहत कार्ड वितरित कर योजना की शुरुआत करेंगे, वहीं दूसरी ओर शिक्षकों और कर्मचारियों को डेढ़ करोड़ रुपये तक का दुर्घटना बीमा कवर भी मिलेगा। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ एमओयू करेगा।
एमओयू के अनुसार, शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मचारियों को 1.50 करोड़ रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, 3 करोड़ रुपये तक का हवाई दुर्घटना बीमा, 60 हजार रुपये तक का अस्पताल नकद लाभ और 12 लाख रुपये तक का टर्म लाइफ बीमा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना के तहत प्रदेश के विश्वविद्यालयों, अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों, स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों और स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में कार्यरत 1.28 लाख से अधिक शिक्षकों और उनके आश्रित परिवारों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा।
निर्धारित स्वास्थ्य सेवाओं का मिलेगा लाभ
योजना लागू होने के बाद पात्र शिक्षक और उनके परिवार सूचीबद्ध सरकारी एवं निजी अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक के कैशलेस उपचार की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। कार्ड बनने के बाद पहले दिन से ही निर्धारित स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया जा सकेगा। अस्पताल में भर्ती होने से लेकर इलाज, दवाइयों और डिस्चार्ज तक का खर्च योजना के तहत वहन किया जाएगा। इसके अलावा सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित कर कार्ड का वितरण भी किया जाएगा।
1900 से अधिक उपचार पैकेज होंगे उपलब्ध
योजना के तहत सूचीबद्ध अस्पतालों में 1900 से अधिक उपचार पैकेजों का लाभ मिलेगा। इनमें कैंसर, हृदय रोग, किडनी रोग, जटिल सर्जरी सहित कई गंभीर बीमारियों का उपचार शामिल है। योजना का संचालन साचीज के माध्यम से किया जाएगा और आयुष्मान भारत की निर्धारित उपचार दरें लागू होंगी। इसके लिए पोर्टल को सक्रिय कर शिक्षकों का पंजीकरण किया जा रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.