'मैंने Gen Z को गलत समझा', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने मांगी माफी

HIGHLIGHTS
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनाक्षी सिन्हा ने जेन-जी की तारीफ की।
- अभिनेत्री ने वीडियो शेयर कर जेन-जी से माफी मांगी और सलाम किया।
- सोनाक्षी बोलीं- छात्रों ने जो किया वह अविश्वसनीय है।
नीट परीक्षा लीक मामले को लेकर कई दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन के बीच शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में जेन-जी (Gen Z) छात्र शामिल थे, जो लगातार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद छात्रों के समर्थन में रहे कई सेलेब्स ने खुशी जाहिर की। वहीं, अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने भी इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया दी और जेन-जी के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए उन्हें सलाम किया।
सोनाक्षी ने जेन-जी से मांगी माफी
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर खुशी जाहिर करती नजर आ रही हैं। वीडियो में उन्होंने जेन-जी की तारीफ की और कहा कि वह पहले इस पीढ़ी को कम आंकती थीं, जिसके लिए उन्होंने माफी मांगी।
वीडियो में सोनाक्षी कहती हैं, "भाई आप जानते नहीं हो आपने आज क्या किया है? मैं एक आर्टिस्ट हूं ब्रो, लेकिन जेन-जी एक आर्ट हैं।"
'तुम लोगों ने क्या किया है यार'
सोनाक्षी ने आगे कहा कि वह पहले जेन-जी को हल्के में लेती थीं। उन्होंने कहा, "सोचती थी, मतलब यह क्या हैं ये..., चार घंटे काम करते हैं और थक जाते हैं। कुछ नहीं होगा इनसे। उसके लिए माफी।"
अभिनेत्री ने वीडियो में उठक-बैठक लगाकर जेन-जी से माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि वह आगे कभी ऐसा नहीं सोचेंगी और जेन-जी की तरह बनना चाहेंगी।
सोनाक्षी ने कहा, "सलाम है आपको। सलाम। अब मुझे देखो। मैं जेन-जी होना चाहती हूं। तुम जैसी होना चाहती हूं। मेरा सलाम है तुम्हें। तुम लोगों ने क्या किया है यार। अविश्वसनीय।"
पोस्ट के कैप्शन में लिखी ये बात
सोनाक्षी सिन्हा ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "सॉरी! मेरा मतलब था कि मुझे तुम पर गर्व है और तुम्हारा शुक्रिया। ब्रो अब... लगता है इस मिलेनियल का दिमाग फिर गया है।"
उन्होंने अपनी पोस्ट में 25 जुलाई 2026 की तारीख का जिक्र करते हुए लिखा, "क्या ही दिन है आज।"
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.