चंडीगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा, पुलिस से खींचतान; कई देर तक प्रभावित रहा ट्रैफिक

HIGHLIGHTS
- 7 सितंबर तक दिन-रात धरना जारी रखने की तैयारी है।
- कई किसान संगठन अपने साथ करीब दो महीने का राशन लेकर पहुंचे हैं।
- धरनास्थल पर संगत के लिए लंगर की व्यवस्था शुरू हो गई है।
चंडीगढ़। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के खिलाफ अनुसूचित जाति आयोग की ओर से जारी गिरफ्तारी संबंधी आदेशों के विरोध में मंगलवार को पंजाब कांग्रेस ने चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया।
सेक्टर-15 स्थित पंजाब कांग्रेस भवन के बाहर हुए प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच काफी देर तक खींचतान होती रही। स्थिति को देखते हुए मौके पर चंडीगढ़ पुलिस की भारी तैनाती की गई थी।
प्रदर्शन का नेतृत्व पंजाब कांग्रेस के वर्किंग प्रेसिडेंट डॉ. राजकुमार वेरका ने किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और अनुसूचित जाति आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मामले को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया। इसके साथ ही उत्तराखंड के हल्द्वानी में कथित ‘शुद्धिकरण’ मामले में कार्रवाई और राजा वड़िंग के खिलाफ जारी गिरफ्तारी आदेशों का भी विरोध किया।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने डॉ. राजकुमार वेरका और उनके समर्थकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस उन्हें सेक्टर-11 थाने ले गई, जहां करीब आधे घंटे बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।
डॉ. वेरका ने आरोप लगाया कि अनुसूचित जाति आयोग बंधुआ मजदूरों की तरह काम कर रहा है। उन्होंने राजा वड़िंग के खिलाफ गिरफ्तारी आदेशों को पूरी तरह गलत बताया। उनका कहना था कि मामला हाई कोर्ट के विचाराधीन होने के बावजूद आयोग इस तरह के आदेश जारी नहीं कर सकता।
प्रदर्शन के कारण करीब एक घंटे तक मध्य मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा और सड़क को बंद करना पड़ा। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाकर यातायात व्यवस्था को दोबारा बहाल कराया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.