दिल्लीवासियों को राहत, सरकारी दुकानों और वैन से 35 रुपये किलो मिलेगा प्याज

HIGHLIGHTS
- दिल्ली सरकार ने बढ़ती प्याज की कीमतों के बीच यह फैसला लिया है।
- केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए 1000 टन प्याज आवंटित किया है।
- सरकारी राशन की दुकानों के जरिए उपभोक्ताओं को प्याज उपलब्ध कराया जाएगा।
नई दिल्ली। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से प्याज की बढ़ती कीमतों के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इसे देखते हुए दिल्ली सरकार ने उचित दर की दुकानों यानी सरकारी राशन की दुकानों और वैन के जरिए 35 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज उपलब्ध कराने का फैसला किया है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार राजधानी में प्याज का संकट नहीं बनने देगी। सरकार का लक्ष्य दिल्लीवासियों के लिए जरूरी खाद्य वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ प्याज को उचित और सस्ती कीमत पर उपलब्ध कराना है। सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि प्याज आम लोगों की पहुंच से बाहर न हो।
दिल्ली के लिए 1000 टन प्याज आवंटित
मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए 1000 टन प्याज आवंटित करने का फैसला किया है। इसे उचित दर की दुकानों के माध्यम से 35 रुपये प्रति किलो की कीमत पर उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराया जाएगा।
इसके अलावा दिल्ली के सभी 13 जिलों में एक-एक वैन के जरिए भी प्याज बेचा जाएगा। प्रत्येक जिले के अलग-अलग इलाकों में ये वैन पहुंचेंगी, जिससे लोगों को प्याज खरीदने में आसानी होगी। इससे राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में प्याज की उपलब्धता बढ़ेगी और ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकेंगे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.