चरथावल में भाजपा के बूथ कार्यालय पहुंचे डॉ. संजीव बालियान, कार्यकर्ताओं से की चर्चा

HIGHLIGHTS
- बिजलीघर के सामने बनाया गया था भाजपा का बूथ कार्यालय।
- डॉ. संजीव बालियान ने कार्यकर्ताओं से चुनावी गतिविधियों पर चर्चा की।
- अशोक कंसल, अक्षय पुण्डीर और सपना कश्यप भी रहे मौजूद।
मुजफ्फरनगर। चरथावल देहात में एमएलसी स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर भाजपा ने बिजलीघर के सामने बूथ कार्यालय बनाया। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं से चुनाव संबंधी गतिविधियों पर बातचीत की।
इस दौरान भाजपा नेता अशोक कंसल, चरथावल ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुण्डीर और महिला आयोग की सदस्य सपना कश्यप भी मौजूद रहीं। इनके अलावा जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि डॉ. विपिन त्यागी, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग, प्रवीण राणा, भोपाल पाल और सुरेंद्र कश्यप समेत कई अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
मतदाताओं को पर्चियां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह बूथ कार्यालय बनाया गया था। मतदान के दौरान भाजपा कार्यकर्ता पर्चियां बांटने और अन्य व्यवस्थाओं में जुटे रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.