मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़, 25 हजार का इनामी आदिल रशीद गिरफ्तार

HIGHLIGHTS
- चेकिंग के दौरान बाइक सवार आरोपी पर पुलिस टीम पर फायरिंग करने का आरोप।
- गैंगस्टर एक्ट के मामले में लंबे समय से चल रहा था फरार।
- बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है आरोपी।
मुजफ्फरनगर। मीरापुर पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश आदिल रशीद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। मुठभेड़ संभलहेड़ा से कुतुबपुर जाने वाली गंग नहर पटरी पर हुई। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप
पुलिस के अनुसार, टीम गंग नहर पटरी पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक से आ रहे आदिल रशीद को रुकने का इशारा किया गया। आरोप है कि उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिससे आदिल के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गैंग का सदस्य
गिरफ्तार आदिल रशीद बुलंदशहर जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र का निवासी है। पुलिस के मुताबिक, वह ATM कार्ड बदलकर लोगों से ठगी करने वाले गैंग का सक्रिय सदस्य है। मीरापुर थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में वह लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
कई जिलों में दर्ज हैं सात मुकदमे
पुलिस के अनुसार, आदिल रशीद के खिलाफ अलीगढ़, बुलंदशहर, गाजियाबाद, प्रयागराज और मुजफ्फरनगर समेत विभिन्न जिलों में कुल सात मुकदमे दर्ज हैं।
तमंचा, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद
पुलिस ने घटनास्थल से एक तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है। मुठभेड़ की सूचना मिलने पर सीओ जानसठ ऋषिका सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.