गाजियाबाद में ड्राई फ्रूट्स पैकिंग फैक्ट्री में आग, दमकल की टीम ने पाया काबू

HIGHLIGHTS
- गाजियाबाद के बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में लगी आग।
- गोल्डन वैली ओवरसीज ड्राई फ्रूट्स पैकिंग फैक्ट्री में सुबह करीब 7 बजे हुई घटना।
- फैक्ट्री परिसर में लगे बड़े जनरेटर में लगी आग।
गाजियाबाद। गाजियाबाद के बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में स्थित ड्राई फ्रूट्स पैकिंग फैक्ट्री में आज सुबह करीब 7 बजे आग लग गई। फैक्ट्री परिसर में लगे बड़े जनरेटर में आग भड़क उठी। इसकी लपटें पास में मौजूद तारों तक पहुंच गईं, जिससे आग के फैक्ट्री के दूसरे हिस्सों में फैलने का खतरा बढ़ गया।
घटना की सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझा दी। समय रहते आग पर काबू पा लेने से फैक्ट्री को बड़े नुकसान से बचा लिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
आज सुबह करीब 7 बजे फायर स्टेशन कोतवाली को बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित गोल्डन वैली ओवरसीज फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही अग्निशमन अधिकारी कोतवाली शेषनाथ यादव के नेतृत्व में दो फायर टेंडर और एक वाटर बाउजर घटनास्थल के लिए रवाना किए गए।
मौके पर पहुंची दमकल टीम ने देखा कि फैक्ट्री में लगे बड़े जनरेटर में आग लगी हुई थी। आग की लपटें विद्युत वायरिंग और तारों तक फैल गई थीं। स्थिति को देखते हुए दमकलकर्मियों ने दो होज पाइप लगाकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इससे आग को फैक्ट्री के अन्य हिस्सों तक फैलने से रोक लिया गया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.
























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.