मनी लॉन्ड्रिंग केस में आजम खां को बड़ा झटका, ईडी को मिली चार दिन की रिमांड

HIGHLIGHTS
- मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आजम खां को चार दिन की ईडी रिमांड पर भेजा गया।
- ईडी ने अदालत से पांच दिन की रिमांड की मांग की थी।
- विशेष न्यायाधीश विनोद कुमार ने चार दिन की रिमांड मंजूर की।
गाजियाबाद। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आजम खां को ईडी की विशेष अदालत से चार दिन की रिमांड पर भेजने का आदेश मिला है। बृहस्पतिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनसे पूछताछ के लिए अदालत में अर्जी दाखिल कर पांच दिन की रिमांड मांगी थी।
पीठासीन अधिकारी अवनीश कुमार के अवकाश पर होने के कारण मामले की सुनवाई संबंधित अदालत में हुई। विशेष न्यायाधीश विनोद कुमार ने आजम खां की चार दिन की रिमांड मंजूर कर ली।
इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने आजम खां को एक नवंबर को ईडी अदालत में पेश किया था, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेज दिया गया था। उन्हें 13 नवंबर को जेल से अदालत में पेश किया जाना था, लेकिन इससे पहले ही ईडी ने अदालत से चार दिन की रिमांड हासिल कर ली।
कोर्ट के आदेश में क्या कहा गया?
अदालत ने ईडी की रिमांड मंजूर करते हुए आरोपी के अधिकारों और स्वास्थ्य को लेकर कुछ निर्देश भी दिए हैं।
आरोपी की मेडिकल जांच ईडी की हिरासत शुरू होने से ठीक पहले कराई जाएगी। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उसे अदालत में पेश करने से पहले भी मेडिकल जांच अनिवार्य होगी।
ईडी की हिरासत के दौरान आरोपी को किसी भी तरह की शारीरिक या मानसिक यातना नहीं दी जाएगी। थर्ड-डिग्री टॉर्चर पर भी रोक रहेगी।
आरोपी को अपनी पसंद के एक अधिवक्ता से प्रतिदिन एक घंटे तक मिलने की अनुमति होगी। हालांकि, इस मुलाकात के दौरान जांच प्रक्रिया में किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए।
आरोपी की तबीयत से जुड़ी कोई मेडिकल इमरजेंसी होने पर नियमानुसार तत्काल बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा, हर 48 घंटे के नियमित अंतराल पर उसके स्वास्थ्य की जांच भी की जाएगी।
ईडी के जांच अधिकारी (IO) को निर्देश दिया गया है कि रिमांड की अवधि समाप्त होने के बाद आरोपी को अदालत के समक्ष पेश करना सुनिश्चित करें।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.