गोरखपुर: बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत, दो घायल

गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र के बोहाबार चौराहे पर गुरुवार रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत एम्स ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खोरमा खास निवासी 26 वर्षीय अविनाश विश्वकर्मा (उर्फ आकाश) और उसके साथी 20 वर्षीय सन्नी त्रिपाठी (उर्फ जतिन) सुपर स्प्लेंडर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान बोहाबार चौराहे पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक जोरदार टकरा गई।
हादसे में अविनाश और सन्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक पर सवार शेरू (19), पुत्र एकलाक, ग्राम खुरुहुरी, झंगहा थाना क्षेत्र भी चोटिल हो गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए एम्स गोरखपुर भेजा। इलाज के दौरान अविनाश विश्वकर्मा की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.