आज का राशिफल: 25 नवंबर, 2025

आज मंगलवार, 25 नवंबर को चंद्रमा मकर राशि में गोचर कर रहा है। चंद्रमा उत्तराषाढ़ा नक्षत्र से गुज़रते हुए गुरु से समसप्तक योग और मंगल-सूर्य से त्रिएकादश योग बना रहा है। मंगल स्वराशि में होने के कारण आज रुचक राजयोग भी प्रभावी रहेगा। ऐसे में मेष, मिथुन और मकर राशि वालों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ और लाभदायक माना जा रहा है।
दैनिक राशिफल तैयार करते समय ग्रह-नक्षत्र और पंचांग की गणना का विस्तृत विश्लेषण किया जाता है। इसमें सभी 12 राशियों के लिए नौकरी, व्यवसाय, निवेश, स्वास्थ्य, पारिवारिक और सामाजिक जीवन के बारे में दिशानिर्देश दिए जाते हैं। आइए जानें आज का राशिफल:
मेष (Aries)
आज काम का दबाव अधिक रहेगा और शत्रु भी विघ्न डाल सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी जरूरतमंद की मदद करने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
वृषभ (Taurus)
दिन सुखद रहेगा। परिवार में मेहमान आगमन की संभावना है। पुराने अनुभव से सीख लें। समाज में आपकी सराहना होगी। वाहन उपयोग में सावधानी रखें।
मिथुन (Gemini)
आज सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नौकरी बदलने के इच्छुक लोगों को सफलता मिल सकती है। प्रिय वस्तुओं की प्राप्ति संभव है।
कर्क (Cancer)
पद-प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला दिन रहेगा। व्यवसायिक साझेदारी में सावधानी रखें। सरकारी योजना में निवेश लाभकारी हो सकता है। पिता की सेहत पर ध्यान दें।
सिंह (Leo)
मिला-जुला दिन रहेगा। दोस्तों के साथ समय और खान-पान का आनंद मिलेगा। राजनीति से जुड़ा मामला सुलझ सकता है। परिवारिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।
कन्या (Virgo)
अचानक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। पुरानी परेशानियां हल होंगी। गुस्से पर नियंत्रण रखें। संतान की शिक्षा में नए अवसर मिलेंगे।
तुला (Libra)
आय में वृद्धि होगी। प्रतियोगिता या परीक्षा में भाग लेने के अवसर हैं। मौसम का असर स्वास्थ्य पर हो सकता है। परिवार में खुशियां आएंगी।
वृश्चिक (Scorpio)
स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मनोरंजन कार्यक्रमों में भाग लेंगे। परिवार के साथ आनंदमय समय व्यतीत होगा, लेकिन बहस की संभावना भी है।
धनु (Sagittarius)
लेन-देन में सावधानी बरतें। भौतिक सुख बढ़ेंगे। नई नौकरी या प्रोजेक्ट के अवसर मिल सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद लाभकारी रहेगा।
मकर (Capricorn)
पारिवारिक जीवन में सफलता मिलेगी। मित्रों से मिलने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान दें। सामाजिक आयोजनों में भाग लेने का मौका मिलेगा।
कुंभ (Aquarius)
खर्च की योजना बनाकर करें। संतान के करियर से संबंधित निर्णय लाभकारी रहेंगे। पारिवारिक मामलों को मिलकर निपटाएं।
मीन (Pisces)
दिन लाभदायक रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। खुशखबरी मिलने की संभावना है। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.