आज का राशिफल: 7अक्टूबर, 2025

आज 7 अक्तूबर का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में हो रहे परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। खासतौर पर मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों के लिए यह दिन कई शुभ संकेत लेकर आया है।
आज चंद्रमा रेवती नक्षत्र से निकलकर मीन से मेष राशि में प्रवेश कर रहा है, जिससे चंद्रमा और सूर्य के बीच समसप्तक योग बन रहा है। इसके साथ ही गुरु और चंद्रमा के केंद्र में होने से गजकेसरी योग का निर्माण भी हो रहा है। इन योगों से कई राशियों को लाभ, मानसिक स्थिरता और नए अवसर मिलने के संकेत हैं।
दैनिक राशिफल की गणना ग्रहों की स्थिति और पंचांग के आधार पर की जाती है। यह राशियों के अनुसार नौकरी, व्यापार, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में संभावित बदलावों की जानकारी देता है। आइए जानते हैं आज का राशिफल —
मेष (Aries)
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और समाज में मान-सम्मान मिलेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मानित किए जा सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में थोड़ा दबाव महसूस होगा, लेकिन किसी मनोकामना की पूर्ति से मन प्रसन्न रहेगा।
वृषभ (Taurus)
आज जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। किसी काम को पूरा करने में मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी कुछ पुरानी समस्या दोबारा परेशान कर सकती है। परिवार के बुजुर्गों से सलाह लेकर आगे बढ़ें।
मिथुन (Gemini)
पुराने मित्र से मुलाकात मन को खुशी देगी। खर्चों में बढ़ोतरी की संभावना है, इसलिए वित्तीय संतुलन बनाए रखें। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। किसी सहयोगी की बात आपको खल सकती है, पर धैर्य बनाए रखें।
कर्क (Cancer)
आज दिन सामान्य रहेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करने का अवसर मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ने से भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आर्थिक रूप से दिन थोड़ा खर्चीला रहेगा। गुप्त बातें साझा करने से बचें।
सिंह (Leo)
आज कार्यस्थल पर तरक्की या प्रमोशन मिलने के संकेत हैं। कारोबार में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ संभव है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और कोई महत्वपूर्ण निर्णय लाभदायक रहेगा।
कन्या (Virgo)
आज मेहनत का उचित फल मिलेगा। कार्यस्थल पर जिम्मेदारी बढ़ सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए समय अनुकूल है। किसी के कहने में आकर निर्णय लेने से बचें। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई में केंद्रित रहेगा।
तुला (Libra)
भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। परिवार के मामलों में संतुलन बनाकर चलें। जीवनसाथी के सहयोग से अधूरे कार्य पूरे होंगे। मां की सेहत का ध्यान रखें। किसी पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है।
वृश्चिक (Scorpio)
आज परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। किसी विवाह संबंधी अड़चन दूर हो सकती है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से परामर्श लेना फायदेमंद रहेगा। किसी के बहकावे में न आएं।
धनु (Sagittarius)
आपकी मेहनत से कामयाबी मिल सकती है। किसी पुराने विवाद का हल निकल सकता है। लेन-देन के मामलों में सतर्क रहें। माता-पिता का आशीर्वाद भाग्यवृद्धि का कारण बनेगा। यात्रा से लाभ संभव है।
मकर (Capricorn)
आज पार्टनरशिप में नया काम शुरू कर सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। संपत्ति से जुड़ा कोई मामला सुलझ सकता है। दिखावे में अनावश्यक खर्च से बचें। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
कुंभ (Aquarius)
आपकी ऊर्जा चरम पर रहेगी। हर काम को उत्साह के साथ पूरा करेंगे, लेकिन दूसरों के मामलों में दखल न दें। राजनीतिक लोगों को विवादों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। व्यापार में तकनीकी अड़चनें आ सकती हैं।
मीन (Pisces)
दिन मिश्रित रहेगा। कामों में देरी और आलस्य से नुकसान हो सकता है। योजनाओं को दृढ़ संकल्प के साथ पूरा करें। जो विद्यार्थी विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है। जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाएं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.