यूपी में दो वरिष्ठ IPS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल, अशोक कुमार सिंह बने नागरिक सुरक्षा के DG

HIGHLIGHTS
- ध्रुव कांत ठाकुर 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।
- ध्रुव कांत ठाकुर अब केवल होमगार्ड विभाग के पुलिस महानिदेशक/महासमादेष्टा का कार्यभार संभालेंगे।
- अशोक कुमार सिंह 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के दो वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। इस संबंध में शासन की ओर से आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक, 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी ध्रुव कांत ठाकुर से पुलिस महानिदेशक, नागरिक सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। वह अब तक पुलिस महानिदेशक/महासमादेष्टा, होमगार्ड, उत्तर प्रदेश के पद पर तैनात होने के साथ नागरिक सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे। अब वह केवल पुलिस महानिदेशक/महासमादेष्टा, होमगार्ड, उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी निभाएंगे।
वहीं, 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी अशोक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह अब तक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ में पुलिस महानिदेशक/सदस्य सचिव के पद पर कार्यरत थे। शासन ने उन्हें उत्तर प्रदेश नागरिक सुरक्षा का पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.