होली पर बढ़ी भीड़: रेलवे ने सुरक्षा बढ़ाई और विशेष स्पेशल ट्रेनें चलाने का किया ऐलान

दिल्ली: होली के मौसम में यात्रियों की आवाजाही तेज होने लगी है। दिल्ली आने-जाने वाले लोग शनिवार से ही अपने गंतव्य की ओर रवाना होने लगे हैं, जिससे रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर भीड़ बढ़ गई है। इस स्थिति को देखते हुए रेलवे ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को मजबूत कर दिया है।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बैरिकेडिंग और अलग-अलग लाइनें बनाकर यात्रियों के प्रवेश और निकासी की सुविधा सुनिश्चित की गई है। स्टेशन पर विशेष होल्डिंग एरिया और फर्स्ट एड बूथ लगाए गए हैं। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए काउंटर बढ़ाकर लंबी लाइनों को व्यवस्थित किया है।
होल्डिंग ट्रेनों का प्रबंध
उत्तर रेलवे ने होली के अवसर पर अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें फरवरी के अंत से मार्च के मध्य तक अलग-अलग तिथियों पर सेवा में रहेंगी।
-
छपरा–आनंद विहार टर्मिनल–छपरा स्पेशल ट्रेन (05089/05090)
यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलती है और 5 फरवरी से 15 मार्च तक संचालित रहेगी। छपरा से ट्रेन प्रत्येक बृहस्पतिवार और शनिवार को रवाना होगी, जबकि आनंद विहार टर्मिनल से शुक्रवार और रविवार को। इसमें एसी, स्लीपर और जनरल कोच उपलब्ध रहेंगे। रास्ते में मऊ, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकावट होगी। -
छपरा–आनंद विहार टर्मिनल–छपरा साप्ताहिक स्पेशल (05071/05072)
यह ट्रेन 2 से 17 मार्च तक चलाएगी। छपरा से सोमवार और आनंद विहार टर्मिनल से मंगलवार को रवाना होगी। इसमें भी सभी श्रेणियों के कोच उपलब्ध रहेंगे। -
गोरखपुर जंक्शन–नई दिल्ली–गोरखपुर जंक्शन (05101/05102)
यह ट्राई-वीकली ट्रेन 5 से 15 मार्च तक चलेगी। गोरखपुर से मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को, जबकि नई दिल्ली से बुधवार, शुक्रवार और रविवार को। यह ट्रेन बस्ती, गोंडा, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।
रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति और टाइमिंग की पुष्टि कर लें, ताकि होली के त्यौहार में यात्रा सुरक्षित और सुविधाजनक रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.