जालंधर में स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच जारी

जालंधर के केएमवी स्कूल की प्रिंसिपल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। धमकी भरे ई-मेल और कॉल के बाद तुरंत स्कूल को खाली करवा दिया गया, जिससे अभिभावकों और स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल और पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा कि धमकियां संभावित रूप से फेक हैं, फिर भी जांच गहन स्तर पर जारी है। अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।
मौके पर पहुंचा पुलिस बल
प्रिंसिपल ने धमकी की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूल परिसर की सुरक्षा घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। छात्रों को समय से पहले छुट्टी दी गई और अभिभावकों को बुलाया गया।
अन्य स्कूलों को भी मिली धमकी
सूत्रों के अनुसार, सोढल एरिया के शिव ज्योति स्कूल और सेंट जोसेफ स्कूल को भी धमकी मिलने पर खाली करवाया गया। इसके अलावा, आईवीवाई वर्ल्ड स्कूल और मेयर वर्ल्ड स्कूल को भी धमकी मिली। सभी स्कूलों में बैरिकेडिंग कर बम निरोधक दस्ते ने तलाशी ली।
साइबर सेल जांच में जुटी
साइबर सेल की टीम धमकी देने वाले ईमेल और कॉल की पहचान करने के लिए जांच कर रही है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि मेल फेक प्रतीत होते हैं, लेकिन मामले की गहनता से जांच की जा रही है। किसी भी स्कूल में अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई है।
शहर में सतर्कता बरती जा रही
डॉ. अग्रवाल और कौर ने अभिभावकों से कहा कि किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। शहर के लगभग 10-11 स्कूलों को धमकी भरे मेल मिले थे। पुलिस सभी स्कूलों में सुरक्षा बढ़ा रही है और शाम तक तलाशी पूरी कर दी जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.