कुलदीप की शादी में सितारों का जमावड़ा, क्रिकेटर्स ने जमकर किया डांस

भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव आज नई जिंदगी की शुरुआत कर रहे हैं। मसूरी में उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ शादी रचाई। इस खास अवसर पर पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना, युजवेंद्र चहल समेत कई हस्तियां मौजूद रहीं।
शादी की तैयारियों में कोई कमी नहीं
कुलदीप और वंशिका की शादी से पहले प्री-वेड़िंग कार्यक्रम जोर-शोर से चल रहे थे। शुक्रवार को मेहंदी और संगीत सेरेमनी का आयोजन हुआ, जिसमें कुलदीप जमकर डांस करते नजर आए। समारोह स्थल को फूलों, रोशनी और पारंपरिक सजावट से खूबसूरती से सजाया गया था। होटल प्रबंधन ने मेहमानों के स्वागत और आतिथ्य के लिए विशेष इंतजाम किए थे।
शादी में भारतीय और उत्तराखंडी व्यंजनों का विशेष प्रबंध किया गया था। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और केवल आमंत्रित मेहमानों को ही होटल परिसर में प्रवेश मिला।
संगीत सेरेमनी की झलकियां
संगीत समारोह में सुरेश रैना और युजवेंद्र चहल ने जमकर थिरकते हुए समारोह का आनंद लिया। रैना ने कुलदीप के साथ भी डांस किया। भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी. दिलीप और टी20 विश्व कप टीम के खिलाड़ी रिंकू सिंह अपनी मंगेतर प्रिया सरोज के साथ समारोह में शामिल हुए।
रिसेप्शन कब होगा
कुलदीप और वंशिका का लखनऊ में रिसेप्शन 17 मार्च को आयोजित किया जाएगा। दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं, और वंशिका ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न से पढ़ाई पूरी की है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.