पंजाब में AAP को बड़ा झटका, चेतन सिंह जौड़ामाजरा और हरमीत पठानमाजरा आज BJP में होंगे शामिल

HIGHLIGHTS
- दोनों नेताओं ने रविवार को AAP की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा।
- चेतन सिंह जौड़ामाजरा समाना विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं।
- हरमीत सिंह पठानमाजरा सनौर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। दल-बदल की राजनीति के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) से इस्तीफा देने वाले पूर्व विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने जा रहे हैं। दोनों नेता दिल्ली में भाजपा की सदस्यता लेंगे। इनके अलावा कुंवर विजय प्रताप सिंह के भी आज भाजपा में शामिल होने की संभावना है।
दरअसल, पटियाला जिले की समाना विधानसभा सीट से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने रविवार को आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उनके साथ सनौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने भी पार्टी छोड़ने का ऐलान किया था।
दोनों विधायकों की सदस्यता रद्द कराने की तैयारी में AAP
आम आदमी पार्टी अब चेतन सिंह जौड़ामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा की विधानसभा सदस्यता समाप्त कराने की तैयारी में है। इसके लिए पार्टी विधानसभा स्पीकर से दोनों विधायकों की सदस्यता रद्द करने की मांग करेगी।
AAP का कहना है कि विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के चलते पार्टी ने दोनों विधायकों को पहले ही निलंबित कर दिया था। इसके बाद दोनों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.