आगरा में व्यापारी के घर 70 लाख की चोरी, परिवार को कमरों में बंद कर ले गए जेवर

HIGHLIGHTS
- वारदात रविवार और सोमवार की दरमियानी रात हुई।
- परिवार के सभी सदस्य रात दो बजे के बाद सोए थे।
- चोरों ने कमरों की बाहर से कुंडी लगाकर परिवार को अंदर बंद कर दिया।
आगरा। कमला नगर के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित एफ ब्लॉक में पीवीसी दरवाजे के व्यापारी संदीप अग्रवाल के घर बड़ी चोरी की वारदात हुई। रविवार और सोमवार की दरमियानी रात चोर घर से करीब 70 लाख रुपये के सोने-चांदी और हीरे के आभूषण लेकर फरार हो गए। वारदात के दौरान परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। चोरों ने कमरों की बाहर से कुंडी लगा दी थी, ताकि कोई बाहर न आ सके।
परिवार के मुताबिक, सभी लोग रात दो बजे के बाद सोए थे। संदीप अग्रवाल अपनी पत्नी और बेटी के साथ एक कमरे में सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता दूसरे कमरे में थे। सोमवार सुबह करीब छह बजे जब अलमारी खुली हुई और सामान बिखरा मिला, तब चोरी की जानकारी हुई।
खिड़की की ग्रिल काटकर घर में घुसे चोर
चोरों ने सड़क की ओर बने कमरे की खिड़की की ग्रिल काटी और उसी रास्ते घर में प्रवेश किया। वारदात के दौरान नकाब पहने चोर सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं।
डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने और उनकी तलाश में जुटी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.