Maruti Brezza Facelift कल होगी लॉन्च, नए लुक और एडवांस फीचर्स के साथ आएगी SUV

HIGHLIGHTS
- Maruti Brezza Facelift कल होगी लॉन्च, SUV में डिजाइन और फीचर्स में कई बदलाव की तैयारी।
- नए मॉडल में 360 डिग्री कैमरा, बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
- नई Brezza में 1 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और CNG विकल्प के साथ Hyundai Venue व Tata Nexon से मुकाबला होगा।
नई दिल्ली। वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की ओर से कई सेगमेंट में कारों की बिक्री की जाती है। कंपनी की कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में Maruti Brezza भी काफी लोकप्रिय है। अब निर्माता इस SUV के फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। लॉन्च से पहले इसके टॉप वेरिएंट की जानकारी सोशल मीडिया पर सामने आई है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो के जरिए SUV के फीचर्स और बदलावों की जानकारी मिल रही है।
Maruti Brezza Facelift होगी लॉन्च
मारुति सुजुकी कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में Brezza को अपडेट करने जा रही है। कंपनी इस SUV के फेसलिफ्ट वर्जन को कल लॉन्च करने की तैयारी में है। नए मॉडल में डिजाइन से लेकर फीचर्स तक कई बदलाव किए जाने की संभावना है।
मिल सकते हैं ये नए फीचर्स
नई Brezza Facelift में कई अपडेट देखने को मिल सकते हैं। SUV में नया बंपर, नई ग्रिल, अपडेटेड हेडलाइट और फॉग लाइट दिए जा सकते हैं। इसके अलावा इसमें 360 डिग्री कैमरा और 10.1 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने की जानकारी सामने आई है।
इसके साथ ही SUV के एसी पैनल को भी बदला जा सकता है, जिसे Maruti Victoris की तरह डिजाइन किया गया है। इसमें फिजिकल बटन भी दिए जाएंगे। नई Brezza में वायरलेस चार्जिंग पैड, नया छह-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट, सिंगल सनरूफ, एंबिएंट लाइट, टिल्ट और टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग व्हील, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और डी-कट स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स दिए जाने की तैयारी है।
कितना पावरफुल होगा इंजन
मारुति इस SUV को नए 1 लीटर क्षमता वाले टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा इसमें अंडरबॉडी CNG टैंक भी दिया जा सकता है।
SUV में मिलने वाले 1 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन से 81 किलोवाट की पावर और 170 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलने की संभावना है। इसके साथ सिर्फ छह-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया जा सकता है।
इन SUV से होगा मुकाबला
भारतीय बाजार में Maruti Brezza का मुकाबला कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट की कई गाड़ियों से है। नई Brezza Facelift की टक्कर Hyundai Venue, Mahindra XUV 3XO, Kia Sonet, Kia Syros और Tata Nexon जैसी SUV से होगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.