मुजफ्फरनगर: बीच सड़क पर लाठी-डंडों से भिड़े युवक, वायरल वीडियो के बाद 6 गिरफ्तार

HIGHLIGHTS
- मुजफ्फरनगर के होली चौक पर बीच सड़क हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
- वायरल फुटेज के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मारपीट में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।
- सभी आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की गई, पुलिस ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई।
मुजफ्फरनगर के होली चौक पर बीच सड़क हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कई युवक आपस में लाठी-डंडों, बेल्ट और अन्य सामान से हमला करते नजर आ रहे हैं। सड़क पर हुई इस घटना से आसपास मौजूद लोगों में भी डर का माहौल बन गया।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दोनों पक्षों के युवक एक-दूसरे से भिड़ जाते हैं और देखते ही देखते सड़क पर जमकर मारपीट शुरू हो जाती है। स्थिति बिगड़ने पर मौके पर मौजूद कुछ महिलाएं बीच-बचाव करने पहुंचती हैं और युवकों को रोकने का प्रयास करती हैं, लेकिन युवक लगातार एक-दूसरे पर हमला करते रहते हैं।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस ने वायरल फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर शाम करीब 8 बजे मारपीट में शामिल छह आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई करते हुए चालान किया गया है। उन्हें बुधवार को एसडीएम सदर की कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार, सार्वजनिक स्थान पर माहौल खराब करने और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। कांवड़ यात्रा को देखते हुए क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि इस तरह की घटनाओं को दोबारा होने से रोका जा सके।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.